Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं किरण राव, सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील

प्रकाशित: 17-07-2026, 06:00 AM
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं किरण राव, सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील
शेयर करें:

शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन जारी है। उनकी भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है। इस बीच फिल्ममेकर किरण राव उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद शुरू करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

इंस्टाग्राम डीपी बदलकर जताया समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो (डीपी) भी बदल दी है। उन्होंने अपनी डीपी में सोनम वांगचुक की तस्वीर लगाई है, जिस पर लिखा है— "I Support Sonam"। सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की काफी चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट में जताई एकजुटता

किरण राव ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उन सभी नागरिकों के साथ खड़ी हैं, जो छात्रों के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सोनम वांगचुक और उनके साथियों ने न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल का रास्ता चुना है और देश उनके इस प्रयास का ऋणी रहेगा।

सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

किरण राव ने अपनी पोस्ट में सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 20 दिनों से जारी भूख हड़ताल के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होना बेहद दुखद और अमानवीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोगों की आवाज सुनने के लिए और क्या करना होगा। साथ ही सरकार से अपील की कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे, छात्रों की समस्याओं को समझे और गतिरोध खत्म करने की दिशा में कदम उठाए।

आमिर खान ने भी दी प्रतिक्रिया

इससे पहले अभिनेता आमिर खान ने भी सोनम वांगचुक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म '3 इडियट्स' में उनका लोकप्रिय किरदार 'रैंचो' सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। आमिर ने कहा कि जब फिल्म बन रही थी, तब वह सोनम वांगचुक के बारे में जानते भी नहीं थे। हालांकि, उन्होंने सोनम वांगचुक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा भी की।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: