Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

सीतापुर में फॉलोअर शैलेन्द्र पाल की मौत का मामला गरमाया, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

प्रकाशित: 16-07-2026, 06:41 AM
सीतापुर में फॉलोअर शैलेन्द्र पाल की मौत का मामला गरमाया, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एटीसी कमांडेंट के सरकारी आवास पर कार्यरत फॉलोअर शैलेन्द्र पाल की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। सांसद ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने तक धरना जारी रखने और अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान किया है।

शव पहुंचते ही धरना स्थल पर पहुंचे सांसद

बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शैलेन्द्र पाल का शव गांव पहुंचा। इसके बाद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर सीधे धरना स्थल पर पहुंचे और परिवार के साथ बैठ गए। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।

प्रशासन ने समझाने की कोशिश की

धरने की सूचना मिलने के बाद देर रात एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, सीओ सिटी कपूर कुमार और एसडीएम सदर जनार्दन कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सांसद और परिजनों से बातचीत कर धरना समाप्त करने और अंतिम संस्कार कराने का अनुरोध किया।हालांकि, सांसद और परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

सांसद ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, हत्या और प्रताड़ना समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, दोषियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी और आंदोलन जारी रहेगा।

एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इनकार

सांसद राकेश राठौर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने तक धरना समाप्त नहीं होगा और अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और पीड़ित पक्ष के बीच बातचीत जारी है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: