Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हापुड़ में रील का क्रेज, रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग ने किया डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

प्रकाशित: 16-07-2026, 06:27 AM
हापुड़ में रील का क्रेज, रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग ने किया डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे स्टेशन परिसर में डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में बुजुर्ग का उत्साह और अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

गढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो को हापुड़ के गढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति स्टेशन पर डांस कर रहा है, इसी दौरान उसके बराबर से एक ट्रेन गुजरती हुई दिखाई दे रही है।

रील बनाने के लिए किया डांस

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति रील बनाने का शौकीन है और सोशल मीडिया के लिए वीडियो तैयार कर रहा था। इसी दौरान स्टेशन परिसर में उसके डांस का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में इस तरह की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, अभी तक रेलवे या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: