Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

संग्रामपुर पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कुमारी ममता, डूबे युवकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रकाशित: 14-07-2026, 01:01 PM
संग्रामपुर पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कुमारी ममता, डूबे युवकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
शेयर करें:

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी ममता गुरुवार को मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

डूबे युवकों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

भाजपा कार्यालय की बैठक के बाद कुमारी ममता बांका जिले के हनुमान डैम में डूबकर जान गंवाने वाले बढ़ौनिया गांव के दो युवकों के परिजनों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और उनकी समस्याएं सुनीं।

परिजनों ने डैम पर सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

मृतक युवकों के परिजनों ने कहा कि हनुमान डैम पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की कि डैम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

चोरी की घटना पर भी ग्रामीणों ने रखी बात

मुलाकात के दौरान बढ़ौनिया गांव के ग्रामीणों ने करीब एक महीने पहले हुई चोरी की घटना का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस पर कुमारी ममता ने आश्वासन दिया कि मामले में पुलिस प्रशासन से बात कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अंचल अधिकारी (CO), संग्रामपुर थाना प्रभारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: