Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

अथमलगोला के मध्य विद्यालय में छात्रा की पिटाई का आरोप, शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा

प्रकाशित: 14-07-2026, 05:04 AM
अथमलगोला के मध्य विद्यालय में छात्रा की पिटाई का आरोप, शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा
शेयर करें:

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय करजान सुर्यपूरा में तीसरी कक्षा की छात्रा सुप्रिया कुमारी के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

डंडे से पिटाई का आरोप, शरीर पर मिले चोट के निशान

परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार ने छात्रा की डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी पीठ और बांह पर गंभीर चोट के निशान पड़ गए। घर पहुंचने के बाद जब छात्रा की मां उसके कपड़े बदल रही थीं, तब उन्होंने उसकी पीठ पर डंडे के निशान देखे। पूछताछ करने पर छात्रा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक ने उसकी पिटाई की थी।

परिजनों ने प्रधानाध्यापक से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां विद्यालय पहुंचीं और प्रधानाध्यापक से शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही मीडिया की टीम भी विद्यालय पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई की अनुशंसा

मामले को लेकर अथमलगोला की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीवा श्री से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ के निर्देश के आलोक में आरोपी शिक्षक मनीष कुमार के निलंबन (सस्पेंशन) की अनुशंसा की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: