Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में महंत दिनेंद्र दास ने किया पौधारोपण...

प्रकाशित: 13-07-2026, 10:00 AM
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में महंत दिनेंद्र दास ने किया पौधारोपण...
शेयर करें:

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत दिनेंद्र दास ने सीता अशोक, शमी और बेल के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

पौधारोपण कार्यक्रम में जीएमआर विश्वनाथ मंडल, रामजी तिवारी, शिवम उपाध्याय और संदीप यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण अभियान में भाग लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

निर्मोही अखाड़ा परिसर में भी लगाए गए पौधे

श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा निर्मोही अखाड़ा परिसर में भी महंत दिनेंद्र दास के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधारोपण को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। आयोजन के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की गई।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: