Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

भाजपा ने डॉ. विशाल गर्ग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने साहित्य विभाग के प्रदेश सह संयोजक...

प्रकाशित: 13-07-2026, 09:48 AM
भाजपा ने डॉ. विशाल गर्ग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने साहित्य विभाग के प्रदेश सह संयोजक...
शेयर करें:

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ. विशाल गर्ग को साहित्य विभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और समाज की सेवा का अवसर बताया।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. गर्ग ने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी जताई प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ वह संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।   

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: