Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने की सगाई, बीच पर मिला रोमांटिक प्रपोजल

प्रकाशित: 13-07-2026, 05:59 AM
फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने की सगाई, बीच पर मिला रोमांटिक प्रपोजल
शेयर करें:

मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि बेटी इदा अली की सगाई को लेकर चर्चा में हैं। इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। कृष ने नॉर्वे के एक खूबसूरत बीच पर बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं इदा

इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। वीडियो में वह अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं। प्रपोजल के बाद उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में कृष अग्रवाल भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

1 जुलाई को मिला था प्रपोजल

इदा की पोस्ट के मुताबिक, कृष अग्रवाल ने उन्हें 1 जुलाई 2026 की रात 11 बजे प्रपोज किया था। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ "1/07/26 11 PM" लिखकर इस खास पल को यादगार बनाया।

सेलेब्स ने दी बधाई

इदा अली की सगाई की खबर सामने आते ही कई फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री शरवरी वाघ, वेदांग रैना, आलिया कश्यप, खुशी कपूर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दी।

रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें भी हुईं वायरल

इदा ने एक अन्य पोस्ट में प्रपोजल की तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में कृष अग्रवाल घुटनों के बल बैठकर इदा को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

फिल्ममेकिंग में बना रही हैं अपनी पहचान

इदा अली अपने पिता इम्तियाज अली के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्ममेकिंग, निर्देशन और लेखन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने महज 16 वर्ष की उम्र में शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' लिखी और निर्देशित की थी। इसके अलावा वर्ष 2018 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'माया' का निर्देशन भी इदा अली ने ही किया था।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: