Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

मेरठ में छात्रा हत्या मामले पर बवाल, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

प्रकाशित: 10-07-2026, 09:03 AM
मेरठ में छात्रा हत्या मामले पर बवाल, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद
शेयर करें:

छात्रा की हत्या के बाद गांव जाने पर अड़े सांसद चंद्रशेखर

मेरठ में छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। घटना के बाद नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद मेरठ पहुंचे सांसद को पुलिस प्रशासन की ओर से रोकने का प्रयास किया गया।

चंद्रशेखर आजाद पीड़िता के गांव जाने की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन उन्हें समझाने में जुटा रहा, लेकिन सांसद गांव जाकर परिवार से मुलाकात करने की जिद पर कायम रहे।

टोल प्लाजा पर पहुंचे चंद्रशेखर, गांव में पुलिस की बैरिकेडिंग

जानकारी के मुताबिक, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद टोल प्लाजा पर पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वहीं छात्रा के गांव में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर रखी है।

प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसएसपी अविनाश पांडेय पर प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप

इस मामले में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय भी विवादों में आ गए हैं। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एसएसपी ने कुछ प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे सांसद

चंद्रशेखर आजाद अब एसएसपी अविनाश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगे आए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

छात्रा हत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है, वहीं घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: