Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

कासगंज में महिला की गला रेतकर हत्या, किराए के मकान में खून से लथपथ मिला शव

प्रकाशित: 04-07-2026, 10:29 AM
कासगंज में महिला की गला रेतकर हत्या, किराए के मकान में खून से लथपथ मिला शव
शेयर करें:

कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित केएन पैलेस में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला। मृतका की पहचान शिवली के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

10 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार, मृतका शिवली अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय बेटी की मौजूदगी और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए।

बाइट – ओपी सिंह, एसपी, कासगंज

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतका का मायका सिढ़पुरा कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: