Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

इंस्टाग्राम पर एडिटेड फोटो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

प्रकाशित: 03-07-2026, 05:23 AM
इंस्टाग्राम पर एडिटेड फोटो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
शेयर करें:

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम युवकों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों और महिलाओं के साथ अपनी एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कर उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने का आरोप है।

पीड़ित की शिकायत के बाद शुरू हुई तलाश

पीड़ित ने बताया कि बीती रात इंस्टाग्राम पर उसने अपनी मां के साथ आरोपी की एक आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीर देखी। इसके बाद उसने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी जुटाने की कोशिश की और सुबह बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दोस्तों की सूचना पर आरोपी को पकड़ा

शिकायत के बाद पीड़ित अपने साथियों के साथ आरोपी की तलाश में जुट गया। दोस्तों से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने आरोपी सन्नी कुमार की पहचान की और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जिस केटीएम बाइक से आया था, उस पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

मोबाइल से मिले कई एडिटेड फोटो और फर्जी अकाउंट

पीड़ित का दावा है कि आरोपी के मोबाइल फोन में करीब 20 लड़कियों और महिलाओं की एडिटेड फोटो और वीडियो मिले हैं। इसके अलावा, कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी मिले, जो अलग-अलग लड़कियों के नाम से बनाए गए थे। आरोप है कि इन अकाउंट्स का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता था।

अन्य गतिविधियों की जांच की मांग

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके मोबाइल में संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी अवैध रूप से पैसे कमाता था। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: