मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में RUPAAM (डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) के नए परिसर का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रशासनिक प्रशिक्षण और सुशासन से जुड़ी नई सुविधाओं का शुभारंभ होगा।
प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन
सीएम योगी डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह परिसर अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास को नई दिशा देगा।
9वें आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 9वें आम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों की आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस्मारिका का विमोचन, प्रगतिशील बागवान होंगे सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आम महोत्सव-2026 की स्मारिका का विमोचन करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित भी करेंगे।