Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बांदा पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, किसानों की योजनाओं पर बोले; अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

प्रकाशित: 02-07-2026, 10:27 AM
बांदा पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, किसानों की योजनाओं पर बोले; अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बांदा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को फसलों की सुरक्षा, छुट्टा पशुओं (अन्ना प्रथा) से बचाव और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।

किसानों के लिए सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाने तथा आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। राम मंदिर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि "जो लोग राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले रहे, वही आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं।" उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

किसानों ने सुनी नई कृषि योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को विभाग की नई योजनाओं, आधुनिक खेती के तरीकों और फसल सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: