Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

प्रकाशित: 01-07-2026, 05:04 AM
बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
शेयर करें:

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस होने लगी थी, जिसके बाद एहतियातन तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों से शुरुआती सलाह के बाद बॉस्को को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया गया। फिलहाल उनकी मेडिकल जांच जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉस्को मार्टिस को 27 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले एक हफ्ते से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। राहत की बात यह है कि उनकी शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई हैं, लेकिन पूरी तरह संतुष्ट होने से पहले डॉक्टर कुछ और जरूरी जांच कर रहे हैं।

रिपोर्ट सामान्य रही तो मिलेगी छुट्टी

सूत्रों के मुताबिक, बॉस्को के कई मेडिकल टेस्ट और स्कैन किए जा चुके हैं। अब तक किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं मिले हैं। डॉक्टर सभी रिपोर्ट्स की पुष्टि के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देंगे। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वह स्वस्थ होकर घर लौट सकते हैं।

लगातार काम के दबाव में थे बॉस्को

बताया जा रहा है कि बॉस्को पिछले काफी समय से लगातार काम के दबाव और व्यस्त शेड्यूल में थे। पिछले सप्ताह उन्हें लगातार बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर निगरानी में रहने की सलाह दी।

कई सुपरहिट गानों को दे चुके हैं अपनी कोरियोग्राफी

बॉस्को लेस्ली मार्टिस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कोरियोग्राफर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की है और अपनी शानदार डांस कंपोजिशन के लिए इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: