बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिनेत्री राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
'आमिर सर की बीवियां टिकती क्यों नहीं?'
वायरल वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बातचीत के दौरान कहती हैं, "आमिर सर की बीवियां टिकती क्यों नहीं? आप कितनी शादियां करते हो, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही तोड़ दिया है।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
फैंस ने दिलाई राखी को उनकी ही शादी की याद
राखी सावंत की इस टिप्पणी पर आमिर खान के कई फैंस ने नाराजगी जताई। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने लिखा कि राखी सावंत भी दो शादियां कर चुकी हैं और उनका भी तलाक हो चुका है। कई लोगों ने कहा कि दूसरों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने अतीत को भी याद रखना चाहिए।
तीसरी शादी की खबरों ने बटोरी सुर्खियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा में हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों 5 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में आमिर खान की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
आमिर की दो शादियां पहले हो चुकी हैं
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। अब उनकी तीसरी शादी की खबरें एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।