Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'अकेली रह जाऊंगी तो भी ठीक...' 'तारक मेहता' की बबीता जी ने अकेलेपन पर कही ऐसी बात कि फैंस भी रह गए हैरान

प्रकाशित: 26-06-2026, 06:15 AM
'अकेली रह जाऊंगी तो भी ठीक...' 'तारक मेहता' की बबीता जी ने अकेलेपन पर कही ऐसी बात कि फैंस भी रह गए हैरान
शेयर करें:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ट्रैवल जर्नी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, लेकिन उससे ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खींच लिया। मुनमुन ने अपनी जिंदगी को लेकर ऐसी बात लिखी, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी।

'अकेली रहना मुझे पसंद है'

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के साथ मुनमुन ने लिखा, "लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी... और मेरा जवाब है- बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है।" उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया है और वह इसे किसी और तरीके से नहीं जीना चाहतीं।

ट्रैवल वीडियो में दिखी जिंदगी का खूबसूरत सफर

वीडियो में मुनमुन अलग-अलग देशों और खूबसूरत जगहों पर घूमती नजर आ रही हैं। कभी समुद्र किनारे सुकून के पल बिताती दिखीं, तो कभी बोट राइड, रेगिस्तान की सैर और ट्रेकिंग का आनंद लेती नजर आईं।इसके अलावा वीडियो में वह सड़क पर डांस करतीं, नए लोगों से मिलतीं और अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से जानती भी दिखाई दीं। उनकी यह बेफिक्र और खुशहाल लाइफस्टाइल फैंस को काफी पसंद आई।

फैंस ने बरसाया प्यार

मुनमुन का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने उनके आत्मविश्वास और सोच की जमकर तारीफ की। अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे प्यारी और सबसे खुश।"

'तारक मेहता' को लेकर किया था बड़ा खुलासा

इससे पहले रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में मुनमुन दत्ता ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्हें यह शो मिला था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह भारतीय टेलीविजन का इतना बड़ा हिट शो बन जाएगा। उस समय उनके लिए सबसे बड़ी खुशी सिर्फ काम मिलना थी और वह पूरी ईमानदारी से अपना किरदार निभाना चाहती थीं।

दिलीप जोशी ने सुझाया था मुनमुन का नाम

मुनमुन ने यह भी खुलासा किया कि शो में बबीता जी के रोल के लिए उनके नाम की सिफारिश अभिनेता दिलीप जोशी ने की थी। उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी और शो के निर्माता पहले साथ काम कर चुके थे, इसलिए कास्टिंग के दौरान उनकी राय को महत्व दिया गया। मुनमुन के मुताबिक, दिलीप जोशी ने सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि अमित भट्ट और दिशा वकानी समेत कई कलाकारों के नाम भी शो के लिए सुझाए थे।

सालों से बबीता जी बनकर जीत रही हैं दिल

वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनमुन दत्ता पिछले कई वर्षों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। शो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी और महिला मंडल के अन्य कलाकारों के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: