खबर Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

रेप जोक पर घिरे मधुर विरली, कॉमेडियन ने मांगी माफी

रेप जोक पर घिरे मधुर विरली, कॉमेडियन ने मांगी माफी
शेयर करें:

कॉमेडियन प्रणित मोरे '370 की बिरयानी' वाले जोक को लेकर पहले से ही विवादों में घिरे हुए हैं। इस मामले में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है। लेकिन इसी बीच एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन मधुर विरली का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मधुर विरली एक संवेदनशील विषय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं अभिनेत्री उर्फी जावेद समेत कई सेलेब्रिटीज ने भी कॉमेडियन की आलोचना की और उनके बयान को असंवेदनशील बताया।

बढ़ते विवाद के बाद मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर मधुर विरली ने यूट्यूब पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह क्लिप दो साल पुरानी है और 2024 में किए गए एक परफॉर्मेंस की है। उन्होंने कहा कि शो के तुरंत बाद उन्हें एहसास हो गया था कि यह कंटेंट गलत था, जिसके चलते उन्होंने उसी समय वीडियो हटा दिया था।

"गलती हुई, इसलिए माफी मांग रहा हूं"

अपने बयान में मधुर विरली ने कहा कि कॉमेडी कई बार कठिन और संवेदनशील मुद्दों पर सवाल उठा सकती है, लेकिन कुछ विषय ऐसे होते हैं जिनके लिए संवेदनशीलता, सही संदर्भ और पर्याप्त समझ की आवश्यकता होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस मामले में उनसे चूक हुई और ऐसे समय में जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगना ही सही रास्ता है।

इंस्टाग्राम अकाउंट भी कर चुके हैं बंद

मधुर विरली ने अपनी सफाई में यह भी बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। उन्होंने पोस्ट के अंत में एक बार फिर सभी लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी गलती स्वीकार करते हैं और भविष्य में बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: