भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सिरसिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
विश्वसनीय सूचना पर की गई घेराबंदी
एसएसबी की 62वीं वाहिनी और सिरसिया पुलिस को तस्करी की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर तालभगौड़ा-भचकाही मार्ग पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
तलाशी में बरामद हुई चरस
जांच के दौरान संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 किलो चरस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को सौंपे गए आरोपी
एसएसबी ने बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान के साथ दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सिरसिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कमांडेंट के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई 62वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में की गई। पुलिस और एसएसबी मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।