Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में आया करंट, महिला ने गंवाई जान

प्रकाशित: 15-07-2026, 06:49 AM
 चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में आया करंट, महिला ने गंवाई जान
शेयर करें:

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ई-रिक्शा में करंट उतरने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भैंस चराने जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला गांव के रास्ते से होकर भैंस चराने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े ई-रिक्शा की चपेट में आने से हादसा हो गया।

परिजनों ने लगाया करंट लगने का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया गया था। चार्जिंग वायर कटने के कारण ई-रिक्शा में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: