Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान, बोले- 'हर हाल में मिलेगा न्याय, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई...'

प्रकाशित: 03-07-2026, 06:51 AM
भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान, बोले- 'हर हाल में मिलेगा न्याय, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई...'
शेयर करें:

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

परिवार को दिया न्याय का भरोसा

परिजनों से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

'आत्मसमर्पण के बाद गोली नहीं चलनी चाहिए थी'

चिराग पासवान ने एनकाउंटर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो पुलिस को गोली नहीं चलानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले।

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

चिराग पासवान के साथ इस दौरान हुलास पांडे, नीलेश्वर उपाध्याय, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, राजू तिवारी, पिंटू तिवारी, सचिव प्रकाश पासवान, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: