Navneet Rana: बीएमसी चुनाव से पहले जबरदस्त विवाद! हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने की सलाह देने वाली पूर्व सांसद ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधा

Navneet Rana: निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद सबकी नजरें जनवरी के मध्य में होने वाले बीएमसी चुनाव पर हैं। इसकी तैयारी और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि एक-दूसरे के खिलाफ कभी जमकर बयानबाजी करने वाले ठाकरे ब्रदर्स अब एकजुट हो गए हैं। इस पर बीजेपी की नेत्री व अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा हमलावर हैं। उन्होंने हिंदुओं के लिए 3 से 4 बच्चों की सलाह देते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को बीएमसी चुनाव से पहले निशाने पर लिया है। पूर्व सांसद ने बहुत बड़ा तंज करते हुए कहा कि जो कभी मुख्यमंत्री बनाने की ताकत रखते थे, अब नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे नीचे हैं।

ठाकरे ब्रदर्स पर बीजेपी नेत्री Navneet Rana का जोरदार हमला

फायरब्रांड नेत्री नवनीत राणा ने फिर से ठाकरे ब्रदर्स को निशाने पर लिया है। बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक होने पर उन्होंने करारा तंज कसा है।

नवनीत राणा का कहना है कि “मैं यह बताना चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का आज एक परिवार की तरह एकजुट होना ऊपरी तौर पर अच्छा लग सकता है, जैसे दो भाई एक हो रहे हों, लेकिन यह प्रेम या पारिवारिक स्नेह से प्रेरित नहीं है, बल्कि स्वार्थ से प्रेरित है। यह गठबंधन पूरी तरह से राजनीतिक लाभ और अपने प्रभाव को पुनर्जीवित करने के लिए है। उद्धव ठाकरे की पार्टी, जिसमें कभी मुख्यमंत्री बनाने की ताकत थी, अब नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे निचले पायदान पर है, और बहुत कम अध्यक्ष चुने गए हैं।” ध्यान रहे कि 15 जनवरी को बीएमसी चुनाव होने हैं, जिसके पूर्व उद्धव और राज ठाकरे एक हो गए हैं।

हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने की दी सलाह!

सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद नवनीत राणा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने की सलाह देती नजर आ रही हैं।

हंगामे के बावजूद अपनी बात पर अडिग रहते हुए नवनीत राणा ने कहा कि “मैं अपने सभी हिंदू भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक अपील करती हूं कि वे समझें कि ये लोग भारत को पाकिस्तान में बदलना चाहते हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए, हमें भी अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और सभी हिंदू भाइयों और बहनों को एक नहीं, बल्कि तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।” नवनीत राणा के इस बयान को लेकर खूब संग्राम छिड़ा है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights