Motorola Moto G57 Power: नाम के साथ-साथ बैटरी और प्रोसेसर में भी है ताकत, 14000 रुपये से कम में भारी छूट पर मिल रहा है AI और 7000 mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन
Motorola Moto G57 Power: यदि आप एक शक्तिशाली और प्रीमियम फ़ीचर्स से लैस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपके बजट के कारण परेशानी हो रही है, तो इस ऑफ़र को देखें। फ्लिपकार्ट सेल में Motorola Moto G57 Power फोन पर बड़ी छूट दी जा रही है। इसमें मोटो एआई शामिल है, साथ ही 7000 mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर 14000 से कम कीमत पर अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।
Motorola Moto G57 Power फोन की कीमत और फ्लिपकार्ट सेल ऑफर
Motorola Moto G57 Power फोन फ्लिपकार्ट पर 22% छूट पर उपलब्ध है। इस ऑफ़र के तहत 17999 रुपए वाला फोन अब 13999 रुपए में मिल रहा है। इससे ग्राहक को 4000 रुपए की बचत होगी। इसके साथ ही अगर आप एसबीआई और एक्सिस कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 5% और बचत होगी। फ्लिपकार्ट पर महंगे फीचर्स वाले फोन किफायती दर पर मिल रहे हैं।

मोटोरोला मोटो जी57 पावर फोन के फीचर्स की खासियत
Motorola Moto G57 Power फोन अपने शक्तिशाली फीचर्स के कारण चर्चा में है। गेमर्स के लिए इसमें हाई परफॉर्मेंस वाला Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही 60 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाली 7000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी उपलब्ध है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i है। इसकी 6.72 इंच की 120Hz FHD+ डिस्प्ले इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करती है और यह बहुत स्मूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP, 8MP और 8MP का कैमरा उपलब्ध है। तस्वीरों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए Moto AI का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा, Google Gemini के साथ Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो लिखने और खोजने में मदद करता है।
मोटोरोला मोटो जी57 पावर फोन के स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | मोटोरोला मोटो जी57 |
| रैम/ स्टोरेज | 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज मिलती है। |
| डिस्प्ले | 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। |
| कैमरा | 50MP, 8MP, 8MP फ्रंट कैमरे से लैस है। |
| बैटरी | 7000 mAh बैटरी दी गई है। |
| प्रोसेसर | Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। |
Motorola Moto G57 Power फोन पर उपलब्ध यह ऑफ़र सीमित समय के लिए है, जिसे कंपनी कभी भी बदल सकती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल सूचना हेतु है। DNP News Network या लेखिका किसी भी ऑफ़र, उत्पाद या छूट की पुष्टि नहीं करता। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ध्यान दें कि DNP News Network या लेखक किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
