Motorola Edge 70 5G: शानदार! Motorola ने iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को पीछे छोड़ दिया, गीले हाथों से भी स्मूद चलेगा नया Moto फोन।

Motorola Edge 70 5G: मोटरोला एज सीरीज भारत में काफी लोकप्रिय है। इसके पीछे कारण है इसकी बजट के अनुकूल कीमत और प्रीमियम फिचर्स। कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए मोटरोला एज 70 का फोन लेकर आ रही है। मोटरोला एज 60 की सफलता के बाद इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। लीक जानकारी के अनुसार, इस अत्याधुनिक स्मार्टफोन को भारत में 15 दिसंबर 2025 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस बीच यह खबर भी आई है कि कंपनी इस फोन को बेहद पतला बनाने की योजना बना रही है, जिससे यह एप्पल के iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को पीछे छोड़ने में सक्षम हो सकता है। यूजर्स को एक अनूठा अनुभव मिलने वाला है।

Motorola Edge 70 5G ने iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को कैसे पछाड़ा?

मोटरोला ए 70 फोन की पतलापन की जानकारी कंपनी ने खुद साझा की है। मोटरोला एज 70 अल्ट्रा थिन रहेगा। कंपनी के अनुसार, यह 5.99mm मोटा होगा। इस वजह से यह आईफोन एयर और सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एज को भी चुनौती देगा। आईफोन एज 564 mm पतला है, और सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एज 5.8mm का है। इससे स्पष्ट होता है कि यह महंगे स्मार्टफोनों को पीछे छोड़ने वाला है। कंपनी उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें वाटर टच टेक्नोलॉजी शामिल कर सकती है, जिससे यह पानी में भी सुचारु रूप से काम करेगा।

मोटरोला एज 70 फोन की संभावित बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा

मोटरोला एज 70 केवल अल्ट्रा थिन डिजाइन में ही नहीं रहेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 4 का प्रोसेसर होगा। इसके साथ 4800mAh की बैटरी और 68W का वायर्ड और 15W का वायरलेस चार्जर भी मिलने की संभावना है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे P68 + IP69 रेटिंग दी जा सकती है। कंपनी इसमें 6.67 इंच की 1.5 K पोलेड पैनल डिस्प्ले भी प्रदान कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OSI सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हो सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 120 डिग्री का FOV और पावरफुल लाइट सेंसर हो सकता है।

मोटरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत

मोटरोला एज 70 5जी फोन की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन अटकलों के अनुसार, इसे लगभग 35000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights