Motorola Edge 70 5G vs OnePlus Nord 5 5G: स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा मिडरेंज स्मार्टफोन्से ही मौजूद हैं। हाल ही में मोटोरोला एज 70 5जी का भारत में लॉन्च हुआ है। इस फोन की मोटाई एक पेंसिल से भी कम है। इसमें आकर्षक डिजाइन और शानदार फीचर्स उपलब्ध हैं। यह फोन वनप्लस नॉर्ड 5 5जी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। ऐसे में आप क्रिसमस 2025 के मौके पर मोटोरोला एज 70 5जी और वनप्लस नॉर्ड 5 5जी में से किसे खरीदना चाहेंगे?
Motorola Edge 70 5G vs OnePlus Nord 5 5G: दोनों फोन्स की कीमतें
अगर मोटोरोला एज 70 5जी की कीमत की बात करें, तो यह 28999 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी ओर, वनप्लस नॉर्ड 5 5जी की कीमत लगभग 31999 रुपये है। इस प्रकार, दोनों के बीच कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है।
मोटोरोला एज 70 5जी की विशेषताएं
चलिए, पहले मोटोरोला एज 70 5जी के फीचर्स पर नजर डालते हैं। इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और शानदार ब्राइटनेस है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ पेश किया गया है। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी और 68W का वायर्ड चार्जर है। रियर पैनल पर 50MP का ड्यूल कैमरा और एक लाइट सेंसर है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी लेंस मौजूद है।
वनप्लस नॉर्ड 5 5जी की शानदार फीचर्स
अब बात करते हैं वनप्लस नॉर्ड 5 5जी की, जिसमें 6.83 इंच की डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट और एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन है। इसमें 6800mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर शामिल है। कैमरा में रियर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए 50MP का सेंसर उपलब्ध है।
| स्पेक्स | मोटोरोला एज 70 5जी | वनप्लस नॉर्ड 5 5जी |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 |
| रैम-स्टोरेज | 8GB-256GB | 8GB-256GB |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच | 6.83 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz | 144Hz |
| बैटरी | 5000mAh | 6800mAh |
| चार्जर | 68W | 80W |
| रियर कैमरा | 50MP+50MP+लाइट सेंसर | 50MP+8MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP | 50MP |
किस फोन पर लगाना चाहिए दांव?
अगर आप क्रिसमस 2025 पर नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मोटोरोला एज 70 5जी या वनप्लस नॉर्ड 5 5जी में से किसी एक को चुन सकते हैं। वनप्लस का फोन बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। दोनों में से किसी को भी चुनने से पहले अपनी पसंद और जरूरत का ध्यान रखें।



