Technology

Moto Edge 70 Pro 5G: ट्रिपल रियर कैमरा और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए Motorola का नया फोन एक वरदान साबित होगा! जानें लीक हुए फीचर्स।

Moto Edge 70 Pro 5G: अमेरिकन मोबाइल कंपनी मोटरोला भारतीय बाजार में किफायती दामों पर उच्च तकनीकी फीचर्स से युक्त फोन पेश करती है। यही कारण है कि मोटो के नए फोन्स का इंतज़ार यूजर्स को बेसब्री से रहता है। एक बार फिर कंपनी एक नया मोबाइल पेश करने जा रही है। मोटरोला एज 70 की सफलता के बाद अब इसका प्रो मॉडल आ रहा है। हालांकि, मोटरोला एज 70 प्रो की लॉन्चिंग, फीचर्स और कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसके लीक फीचर्स पूरी चर्चा में हैं।

Moto Edge 70 Pro 5G की संभावित कीमत

मोटो एज 70 प्रो 5जी फोन की संभावित कीमत 30 से 35 हजार के आसपास हो सकती है। अभी तक कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

मोटरोला के नए स्मार्टफोन का कैमरा कैसा हो सकता है?

मोटो एज70 प्रो फोन में कंपनी यूजर्स के लिए प्रीमियम कैमरा और फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। इस फोन में 50 MP, 50 MP, और 10 MP का ट्रिपल रियर कैमरा OIS के साथ हो सकता है, जो 4K @ 30 fps UHD क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

मोटो एज70 प्रो फोन की संभावित बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले

मोटरोला अपने इस विशेष फोन में Snapdragon 8s Gen 4 या Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर प्रदान कर सकती है। इसमें Android v15 का ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, और 6.7 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी। फोन में 8 GB की रैम और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर उपलब्ध होगा, साथ ही 15W का वायरलेस चार्जर भी होगा। यह 5W की पावर शेयरिंग का यह विकल्प भी दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights