Mark Movie Review: क्या क्रिस्मस पर किच्चा सुदीप ने कार्तिक आर्यन और ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया? साउथ फिल्म पर दर्शकों की राय क्या रही?

Mark Movie Review: 25 दिसंबर यानी कि क्रिसमस डे, मूवी प्रेमियों के लिए अत्यंत विशेष है। आज उन्हें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक बेहतरीन फिल्मों का आनंद लेने का अवसर मिला है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की पहले से ही धूम मची हुई है। लेकिन आज उनकी नजरों के सामने तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जहां एक ओर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की लव स्टोरी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ है, वहीं दूसरी ओर ‘मार्क’, चैम्पियन और ’45’ जैसी साउथ फिल्में हैं। थिएटर में इतनी सारी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से मुकाबला तो निश्चित ही होगा। आज हम आपको साउथ की बेहद चर्चित फिल्म ‘मार्क’ का रिव्यू देने जा रहे हैं। इस फिल्म को 25 दिसंबर के खास अवसर पर रिलीज किया गया है। ‘मार्क’ एक एक्शन थ्रिलर है और यह 2024 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मैक्स’ का सीक्वल है। किच्चा सुदीप की इस फिल्म के पहले रिव्यू पर नजर डालते हैं।

Mark Movie Review: ऑडियंस की प्रतिक्रियाएँ

Shashank Bhat नाम के एक यूजर ने ‘मार्क’ फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, इस फिल्म का ‘काली’ गाना बहुत अच्छा है। सुदीप किच्चा की एक्टिंग और एक्शन भी बेहतरीन है। यह फिल्म पूरी तरह से देखने लायक है।

मार्क’ फिल्म का पहला हाफ: ऑडियंस की राय

Keshava नाम के यूजर ने ‘मार्क’ फिल्म के पहले हाफ को काफी तेज बताया है। इसके अलावा, सभी सितारों की एक्टिंग और डांस की भी प्रशंसा की गई है।

मार्क’ बड़ी फिल्मों को चुनौती देगी

एक और यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा, मार्क के लिए ईएमएस के पहले शो में ब्लॉकबस्टर समीक्षा। यह और भी बड़ी हिट साबित होने वाली है। कई रिलीज़, विवादों और नकारात्मकता के बावजूद यह सफल रही है।

किच्चा सुदीप के डांस से फैंस प्रभावित हुए

Pritiya_Nalla नाम के यूजर ने थिएटर की एक झलक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें ऑडियंस किच्चा सुदीप के गाने और डांस पर झूमती नजर आ रही है। यूजर ने यह भी लिखा कि, इतनी सारी फिल्मों के बीच भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है।

किच्चा सुदीप ने विरोधियों को भी फैन्स बना दिया

𝘀𝘂𝗽𝗿𝗲𝗺𝗲 नाम के यूजर ने ‘मार्क’ मूवी के दर्शकों की प्रतिक्रिया का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें किच्चा सुदीप की जमकर तारीफ की गई है और लिखा गया है कि, एक्टर के विरोधी भी उनकी एक्टिंग देखकर फैन हो गए।

किच्चा सुदीप की ‘मार्क’ फिल्म की कहानी

किच्चा सुदीप की साउथ फिल्म ‘मार्क’ की कहानी एक निलंबित पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नेताओं और उनकी भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ लड़ाई करता है। किच्चा सुदीप की एक्टिंग और एक्शन सभी को बेहद पसंद आ रहा है। इस मूवी में नवीन चंद्रा, विक्रांत, योगी बाबू जैसे मशहूर चेहरे शामिल हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights