Mark Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार सुदीप किच्चा की फिल्म ‘मार्क’ रिलीज से पहले से ही चर्चा में है। यह हिट साउथ मूवी ‘मैक्स’ का सीक्वल है। इसी कारण, जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई, दर्शकों का काफी क्रेज देखने को मिला। लेकिन ‘मार्क’ के सामने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ है, जिसके चलते मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आ रही है। चौथे दिन भी मार्क ने कमाई में मेकर्स का दिल तोड़ दिया है, जिसका एक कारण फैंस द्वारा ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है।
Mark Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?
‘मार्क’ साउथ सुपरस्टार सुदीप किच्चा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका बजट लगभग 40 करोड़ है। मार्क ने ओपनिंग डे पर 8.6 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन उसके बाद अचानक इसकी कमाई गिरती चली गई है।

पिछले तीन दिनों से यह फिल्म 3 से 4 करोड़ के बीच में फंसी हुई है। रविवार को, सुदीप किच्चा की इस मूवी ने 3.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अब तक, फिल्म की कुल कमाई 18.50 करोड़ रुपए हो चुकी है। साउथ सहित नॉर्थ की ऑडियंस को इस मूवी से काफी उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल इसकी कमाई के आंकड़े गिरावट में हैं। मार्क फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के आगे कितना टिक पाई किच्चा सुदीप की ‘मार्क’?
किच्चा सुदीप की ‘मार्क’ फिल्म एक सस्पेंड हुए पुलिसवाले की कहानी है, जो लापता बच्चों को बचाने के लिए सिस्टम में काम करने वाले नेताओं और मंत्रियों से टकराता है। इस मूवी में सुदीप की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है। लेकिन पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ के आंकड़े तक पहुँचने वाली रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से टक्कर मिल रही है। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला, जहां मार्क ने 3.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जबकि धुरंधर ने 22.25 करोड़ रुपए कमाए।



