Mark Box Office Collection Day 3: ओटीटी रिलीज को लेकर बढ़ी तनातनी, क्या किच्चा सुदीप ‘धुरंधर’ के सामने टिक पाएंगे?

Mark Box Office Collection Day 3: दक्षिण की कुछ फिल्मों का जादू दर्शकों पर इतना प्रभावशाली होता है कि लोग उनकी रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। निश्चित रूप से इस सूची में मार्क का नाम भी मौजूद है जो लगातार ट्रेंड में है। मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के संदर्भ में देखे तो यह धुरंधर के सामने निराशाजनक लग रहा है। अभी भी किच्चा सुदीप की फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है क्योंकि फिल्म की रिलीज को भले ही केवल दो दिन हुए हों, लेकिन ओटीटी रिलीज के मुद्दे पर चर्चा जारी है। आइए जानते हैं पूरी खबर के डिटेल्स में क्या है।

Mark Box Office Collection Day 3 के सामने धुरंधर का हाल क्या है

मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो इसने शनिवार को महज 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। जहां कन्नड़ दर्शकों ने फिल्म के प्रति प्यार दिखाया है। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 15.33 करोड़ रुपए हो चुकी है। कन्नड़ ऑडियंस ने किच्चा सुदीप के प्रति अपनी दीवानगी जताई है, लेकिन धुरंधर के आगे यह टिक नहीं पा रही है, क्योंकि लगातार 23वें दिन भी धुरंधर का दबदबा बना रहा। इसने भारत में 20.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।

किच्चा सुदीप की मार्क ओटीटी रिलीज पर क्या है भ्रम

वहीं मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 से हटकर ओटीटी रिलीज की बात करें तो पहले किच्चा सुदीप जी5 पर अपना जलवा दिखाने वाले थे, क्योंकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन लेटेस्ट ख़बरों के अनुसार, इसे जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किच्चा के फैंस को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका तोहफा मिलता है।

विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर किचा क्रिएशंस और सत्या ज्योति फिल्म हैं, जिसमें किच्चा सुदीप के अलावा नवीन चंद्र, योगी बाबू, रोशनी प्रकाश जैसे सितारे नज़र आ रहे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights