Lohri 2026: अलाव और तिल-गुड़ के अनोखे लाभ, ठंड के मौसम में जानें यह त्योहार किस तरह से सेहतमंद है
Lohri 2026: नए साल की शुरुआत के साथ सबसे पहले त्योहार के तौर पर लोग लोहड़ी मनाते हैं। यह नए साल की खुशी को दर्शाता है और इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 13 जनवरी को मनाए जाने वाले लोहड़ी 2026 के लिए हर कोई अपनी तैयारी करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वास्थ्य के मामले में भी यह त्यौहार बहुत खास है और इसके अपने खास मायने हैं। अलाव और तिल-गुड़ का प्रसाद हर किसी के स्वास्थ्य के लिए एक खास लाभ प्रदान करता है। आइए जानते हैं कैसे यह त्यौहार आपके स्वास्थ्य का शीतलहर के दौरान विशेष ध्यान रखता है।
Lohri 2026 पर जानें कैसे ये खाद्य पदार्थ आपके लिए फायदेमंद हैं
emedixindia के इंस्टाग्राम चैनल पर वीडियो में बताया गया है कि लोहड़ी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। यह त्यौहार सर्दियों की चरम स्थिति में मनाया जाता है, और इससे जुड़े हर पदार्थ ठंडी मौसम में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस दौरान बताया जाता है कि तिल, गुड़, मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थ आयरन, कैल्शियम और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए लाभकारी हैं। यह आपके शरीर को अंदर से गर्म करता है।
लोहड़ी 2026 पर जानें अलाव की रस्म क्यों खास है
लोहड़ी 2026 के संदर्भ में बात करें तो इस त्यौहार में अलाव जलाने की रस्म होती है जहाँ लोग इकट्ठा होते हैं। इस अलाव की रस्म न केवल आपके शरीर को गर्मी देती है, बल्कि रक्त संचार को बढ़ाने में भी सहायक होती है। यह तनाव और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में भी फायदेमंद माना जाता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इसके कई फायदे हैं क्योंकि आप एक साथ कई लोगों से मिलते हैं।
इंस्टाग्राम वीडियो में बताया गया है कि यह सर्दियों में जोड़ों के दर्द, थकान और सूखापन को रोकने में भी सहायक है। हालाँकि, लोहड़ी 2026 के अगले दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है और इस त्यौहार के भी अपने ही विशेष फायदे होते हैं।
हमारी तरफ से सभी को लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पूर्व हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
