Technology

Lava Agni 4 5G की लॉन्चिंग से पहले Lava Agni 3 की कीमतों में बड़ी कटौती, अमेज़न से 8500 की छूट पर खरीदें

Lava Agni 4 5G: देसी कंपनी लावा ने 20 नवंबर को लावा अग्नि 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह फोन अपने फीचर्स के कारण काफी चर्चा में है। इसकी पहली सेल 25 नवबंर 2025 से शुरू होने वाली है। हालांकि, लावा अग्नि 3 के दामों में पहले ही कटौती की जा चुकी है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर 8500 रुपए की बड़ी छूट पर खरीदा जा सकता है। इसके फीचर्स यूजर्स को बहुत पसंद आए थे, यही कारण है कि कंपनी ने इसका अपग्रेड वर्जन अग्नि 4 पेश किया है। यदि आप एक शानदार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन बजट सीमित है, तो अमेजन से बेहतर डील और सेल मिलना मुश्किल है।

Lava Agni 3 की कीमत और अमेजन सेल

अमेजन सेल में लावा अग्नि 3 5जी स्मार्टफोन 33 फीसदी छूट पर उपलब्ध है। इसके बाद यह 25499 रुपए की बजाय 16999 रुपए में मिल रहा है।

lava--1024x474 Lava Agni 4 5G की लॉन्चिंग से पहले Lava Agni 3 की कीमतों में बड़ी कटौती, अमेज़न से 8500 की छूट पर खरीदें
पिक्चर क्रेडिट: अमेजन

इससे ग्राहक के 8500 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही, बजट कम होने पर 824 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ बैंक कार्ड्स पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं।

लावा अग्नि 3 5जी की खासियत

लावा अग्नि 3 5जी मोबाइल में 6.78 इंच की 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है, जो 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP सोनी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS+EIS, 3X ऑप्टिकल ज़ूम+EIS, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 4K@30 fps वीडियो रिकॉर्डिंग, 2X पोर्ट्रेट ज़ूम और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर और 5000 mAh की बैटरी, साथ ही 66W का फास्ट चार्जर है।

लावा अग्नि 3 के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन Lava Agni 3
रैम/स्टोरेज 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज है।
डिस्प्ले 6.7 इंच की डिस्प्ले है।
कैमरा 50MP रियर कैमरा है।
बैटरी 5000 mAh बैटरी है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 पर चलता है।

लावा अग्नि 3 पर यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

Lava Agni 4 5G कीमत, सेल और स्पेसिफिकेशन

लावा अग्नि 4 5जी स्मार्टफोन की कीमत लगभग 25000 रुपए है। इसकी सेल 25 नवंबर 2025 से ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन और लावा की वेबसाइट पर शुरू हो रही है। इसे ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

फीचर लावा अग्नि 4 5जी स्मार्टफोन
डिस्प्ले 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर है।
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 ओएस है।
कैमरा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है। 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी 5,000mAh की बैटरी और 66W का फास्ट चार्जर है।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल जानकारी के लिए उपलब्ध कराई गई है। DNP News Network या लेखक किसी भी ऑफर, उत्पाद या छूट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि DNP News Network या लेखक किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights