Technology

Lava Agni 4 5G: स्वदेशी कंपनी का शक्तिशाली स्मार्टफोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कितना प्रभावशाली होगा? क्या इसमें एआई सुविधाएं भी होंगी? लॉन्च 20 नवंबर को!

Lava Agni 4 5G: इस साल के अंत में कई फोन कंपनियां अपने शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। इसमें लावा का नाम बहुत हाल में जुड़ा है। लावा अग्नि 4 5जी फोन भारत में आने वाला है। इस आने वाले स्मार्टफोन का न केवल डिजाइन , बल्कि प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा सेटअप भी सभी का ध्यान आकर्षित कर सकता है। इस फोन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, और इसके पीछे कई कारण हैं। कंपनी ने कहा है कि इस फोन में ‘कस्टमाइजेबल एक्शन की’ दी जाएगी, जिससे इसकी तुलना एप्पल आईफोन से की जा रही है।

Lava Agni 4 5G 20 नवंबर को होगा लॉन्च

लावा ने बताया है कि लावा अग्नि 4 5जी फोन को 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

lm-1024x683 Lava Agni 4 5G: स्वदेशी कंपनी का शक्तिशाली स्मार्टफोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कितना प्रभावशाली होगा? क्या इसमें एआई सुविधाएं भी होंगी? लॉन्च 20 नवंबर को!
Photo Credit: Lava Mobiles X Account

लावा अग्नि 4 5जी की संभावित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि लावा अग्नि 4 5जी का संभावित मूल्य 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शानदार परफॉर्मेंस के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग क्षमताएं

कंपनी के अनुसार, लावा अग्नि 4 5जी में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर होगा। इसके साथ, कंपनी का कहना है कि इसकी परफॉर्मेंस फ्लैगशिप फोन के समान होगी। इसके चलते इसमें बेहतरीन 5जी क्षमता, स्मूद मल्टीटास्किंग और उच्च कार्यक्षमता देखने को मिल सकती है। अन्य लीक के अनुसार, इसका अंतूतू स्कोर भी अच्छा रहने की उम्मीद है, जिससे यह फोन गेमिंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। इसमें 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

विशेषताएँ लावा अग्नि 4 5जी की लीक जानकारी
चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 8350
रैम-स्टोरेज 12GB-256GB
डिस्प्ले 6.78 इंच
रिफ्रेश रेट 120Hz
बैटरी 7000mAh
चार्जर 45W
रियर कैमरा 50MP+8MP
सेल्फी कैमरा 50MP

‘वायु एआई’ की विशेषताएँ और बड़ी बैटरी करेंगे धमाल

कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें ‘वायु एआई’ दी जाएगी, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। पावर सप्लाई के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 45 वाट का चार्जर हो सकता है। बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होने की संभावना है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि, इसकी निश्चित विशेषताओं के लिए हमें इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights