Laughter Chefs Season 3: समर्थ जुरेल देंगे कपिल शर्मा को तीखी लस्सी! जानें क्यों ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक्टर हंसते-हंसते हो गया बेहाल।

Laughter Chefs Season 3: लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का यह हफ्ता बेहद मनोरंजक होने वाला है, जहां भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह दिखाई देंगे। वहीं, दूसरी ओर 11 साल बाद कलर्स पर कपिल शर्मा की वापसी होने जा रही है। इस बीच लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसे देख आपको हंसी आ जाएगी। क्या इस बार समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार लस्सी पिलाकर कपिल शर्मा को खुश कर पाएंगे? नए प्रोमो को देखकर यह तो साफ है कि आपको हंसी का डबल डोज मिलने वाला है।

Laughter Chefs Season 3 में कपिल शर्मा के लिए समर्थ बनाएंगे लस्सी

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के इस प्रोमो वीडियो में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल से पूछते हैं कि क्या तुम्हें लस्सी बनानी आती है? जिस पर समर्थ आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि हां, यह किसे नहीं आती होगी। वहीं, कपिल शर्मा लस्सी में और पानी डालने के लिए कहते हैं, तो समर्थ का जवाब मजेदार होता है। वह कहते हैं कि कपिल को गाढ़ा लस्सी ही पसंद है, जिस पर भारती सिंह कहती हैं कि लस्सी कपिल पाजी के लिए बनानी है।

क्या सुनकर ठहाके लगाने लगे कपिल

हालांकि असली मजेदार पल तब आता है जब लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के कंटेस्टेंट समर्थ, कपिल से पूछते हैं कि क्या वे तीखी पियेंगे या मीठी पियेंगे। इस पर भारती सिंह कहती हैं कि यह तो छाछ है, जिसके बाद कपिल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। कलर्स टीवी ने लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “हंसी और मस्ती होगी दोगुनी जब समर्थ पिलाएंगे कपिल को तीखी लस्सी।”

निश्चित रूप से लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के इस प्रोमो वीडियो को देखकर यह तय हो गया है कि इस शनिवार और रविवार श्रेणी की धमाल होने वाला है, जहां देखने में दिलचस्प होगा कि कौन सी जोड़ी और टीम स्टार बनती है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights