Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अभिषेक कुमार बताते हैं कि उनकी सगाई हो चुकी है। इसके अलावा, वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी चर्चा करते हैं। मजेदार प्रोमो वीडियो देखकर निश्चित रूप से दर्शकों की हंसी निकल पड़ेगी। लाफ्टर शेफ्स 3 के इस प्रोमो ने आने वाले एपिसोड के लिए दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि अभिषेक कुमार की दुल्हनिया कौन है। एल्विश यादव के सामने अभिषेक ने ऐसा क्या बोल दिया, जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई है। इस प्रोमो में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का जुगलबंदी भी देखने को मिलती है।
Laughter Chefs 3 में अभिषेक कुमार ने क्यों की इंगेजमेंट की बात
लाफ्टर शेफ्स 3 के इस प्रोमो वीडियो में अभिषेक कुमार ईशा मालवीय से अपने मैचिंग कपड़े के बारे में बात करते हैं। इस पर ईशा कहती हैं कि पिंक के साथ ब्लैक ही अच्छा लगता है और वे एल्विश को पकड़ लेते हैं। इसके बाद, अभिषेक कुमार यह खुलासा करते हैं कि उनकी जन्नत जुबेर के साथ इंगेजमेंट हो चुकी है। उन्होंने जन्नत को तीसरी उंगली में अंगूठी पहनाई, जिस पर जन्नत हंसती हुई नजर आती हैं।
ईशा मालवीय की अभिषेक कुमार ने ली फिरकी
यह सब सुनकर, लाफ्टर शेफ्स 3 प्रोमो में ईशा मालवीय अभिषेक से पूछती हैं कि फिर तुम यहां क्या कर रहे हो। अभिषेक का जो जवाब है, उसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। दरअसल, अभिषेक ईशा से कहते हैं कि यह एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ईशा से ही यह सीखा है। इतना सुनते ही न केवल ईशा, बल्कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।
ज्ञात रहे कि अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल और ईशा मालवीय तीनों ही लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं, जहां अभिषेक और समर्थ एक-दूसरे के पार्टनर हैं और ईशा के पार्टनर एल्विश यादव हैं।



