Kis kisko Pyar Karoon 2 Box Office Collection Day 3: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किसको प्यार करुं 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन बुरी स्थिति में दिख रहा है। साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंड 2 तांडवम’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के मुकाबले कपिल की कॉमेडी लोगों को प्रभावित नहीं कर पा रही है। कपिल की फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, लेकिन ओपनिंग डे से ही इसकी स्थिति दयनीय है।
Kis kisko Pyar Karoon 2 Box Office Collection Day 3 में भारी गिरावट
किस-किसको प्यार करुं 2 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में महत्वपूर्ण गिरावट दिखाई दे रही है। तीन बीवियों और एक गर्लफ्रेंड के बीच उलझे कपिल शर्मा की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपए कमाए थे।

वहीं, वीकेंड पर ये कमाई 2.5 और 2.85 करोड़ रुपए रही है। रिलीज के 3 दिनों में कपिल शर्मा की इस फिल्म ने केवल 7.20 करोड़ रुपए कमाए हैं। यह कमाई उम्मीदों के मुकाबले काफी कम है। ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
‘अखंड 2 तांडवम’ और ‘धुरंधर’ के कारण गिर गया कपिल शर्मा की फिल्म का कलेक्शन?
कपिल शर्मा की इस फिल्म के गिरते कलेक्शन का मुख्य कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंड 2 तांडवम’ को माना जा रहा है। रविवार को, जहां बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ ने 59 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, वहीं साउथ फिल्म ‘अखंड 2 तांडवम’ की कमाई 15.5 करोड़ रुपए रही। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसके कारण कपिल शर्मा की ‘किस-किसको प्यार करुं 2’ पिछड़ गई है। कई दर्शकों का मानना है कि कपिल शर्मा ने इस फिल्म में अपने कॉमेडी शो की तरह ही अभिनय किया है। यह फिल्म साल 2015 की ‘किस-किसको प्यार करुं’ का सीक्वल है, जिसमें कपिल ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखा था। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। लेकिन इसका सीक्वल कुछ खास नहीं कर सका है, जिससे एक्टर को बड़ा झटका लगा है。



