Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer: कपिल शर्मा 10 साल बाद फिर से कई बीवियों के झमेले में फंस गए हैं। हां, इस बार उनके पास तीन-तीन बीवियाँ होंगी, जिससे उन्हें अपने प्यार को पूरा करने में दिलचस्प चुनौती मिलेगी। सोशल मीडिया पर किस किस को प्यार करूं 2 के ट्रेलर ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। इसमें दोहराया गया है कि बीवियों के बीच फंसे कपिल शर्मा अपनी अलग शैली में नजर आएंगे, क्योंकि वह एक प्यार को पाने के लिए विभिन्न धर्मों की लड़कियों के साथ रिश्ता बनाते हैं।
तीन पत्नियों के बीच फंसे कपिल शर्मा के साथ Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer में हुआ मजेदार खेला
किस किस को प्यार करूं 2 ट्रेलर की शुरुआत में कपिल शर्मा एक क्रिश्चियन लड़की से शादी करने के लिए फादर के पास जाते हैं। वह बोलते हैं कि उन्होंने पहले हिंदू से मुस्लिम बनकर एक लड़की को पाया और अब क्रिश्चियन बनकर भी वह अपनी प्रेमिका नहीं पा सके। पूरे ट्रेलर में कपिल अपनी तीन बीवियों के बीच फंसे हुए दिखते हैं, लेकिन क्या वह अंत में अपने प्यार को खोज पाएंगे, जबकि पुलिस उनके पीछे है?
क्या पुलिस की पकड़ में आएंगे कपिल शर्मा
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 के ट्रेलर में कपिल शर्मा तीनों बीवियों को कैसे संभालते हैं, यह देखना मजेदार होगा। उनकी जिंदगी किस तरह बीवियों की परछाइयों से घिरी रहती है और वह अपनी तीन शादियों का सच छुपाने के लिए कैसे प्रयास करते हैं, ये सब कुछ ट्रेलर में दिखाई देता है। सीमित समय के ट्रेलर को देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद क्या कमाल दिखा पाती है, यह जानना दिलचस्प होगा। बहुरूपिया बने कपिल शर्मा पर पुलिस नजर गड़ाए हुए है, लेकिन किस-किस को प्यार करूं 2 का ट्रेलर लोगों को हंसने पर मजबूर कर चुका है।
अनुकल गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा मुख्य भूमिकाओं में हीरा वारीना, त्रिद्धा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान शामिल हैं, जो 12 दिसंबर को रिलीज होगी।



