मनोरंजन

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: दर्शकों ने Masti 4 जैसे एडल्ट-कॉमेडी को किया नकार! कपिल शर्मा की क्लीन और फunni फिल्म के ट्रेलर ने नए रिकॉर्ड को छुआ

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: हाल ही में 21 नवंबर को मस्ती फ्रेंचाइजी की ग्रैड मस्ती 4 फिल्म रिलीज़ हुई थी। यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, जिसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन खराब है। अब तक यह फिल्म एक हफ्ते में भी 15 करोड़ की कमाई नहीं कर सकी है। इसके पीछे कारण इसकी डबल मीनिंग कॉमेडी बताई जा रही है। वहीं, कपिल शर्मा की ‘किस-किसको प्यार करुं 2’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना लिया है। तीन पत्नियों और धर्म के बीच उलझे कपिल शर्मा की इस फिल्म का प्रदर्शन 12 दिसंबर को होने वाला है। इस फिल्म के ट्रेलर को हर प्लेटफॉर्म पर अब तक सबसे ज्यादा देखा गया है। इससे स्पष्ट है कि, ऑडियंस अब एडल्ट कॉमेडी के बजाय साफ-सुथरी कॉमेडी वाली मूवीज में रुचि ले रही है।

कपिल शर्मा की Kis Kisko Pyaar Karoon 2 की साफ-सुथरी कॉमेडी ‘मस्ती 4 ‘से आगे निकल रही है

मनोरंजन इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कपिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘किस-किसको प्यार करुं 2’ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।

उन्होंने लिखा, “कपिल शर्मा: ‘किस किसको प्यार करुं 2’ के ट्रेलर को रिकॉर्ड व्यू मिले – 12 दिसंबर 2025 रिलीज़… किस किसको प्यार करूँ 2 के ट्रेलर को सभी प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। पहले भाग की शानदार फैन फॉलोइंग के साथ, KKPK2 भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि कपिल शर्मा एक पारिवारिक कॉमेडी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। कपिल शर्मा की मुख्य भूमिका वाली KKPK2 में हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान के साथ मनजोत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।” इस फिल्म के बारे में काफी चर्चाएँ हो रही हैं। 26 नवंबर को कपिल शर्मा के करियर की दूसरी फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज़ हुआ, तो ऑडियंस उनकी कॉमेडी और एक्टिंग की दीवानी हो गई। वहीं, हाल ही में रिलीज़ हुई एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ को दर्शकों ने नकार दिया है।

किस किसको प्यार करुं 2′ की कहानी क्या है?

अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये है। इस फिल्म की कहानी में, कपिल शर्मा अपनी तीन विभिन्न धर्म की पत्नियों और चौथी गर्लफ्रेंड के बीच उलझे हुए नजर आएंगे। यह एक पूरी फैमिली कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर देखते ही दर्शकों को काफी हंसी आ रही है। कपिल शर्मा हमेशा की तरह असली कॉमेडी प्रस्तुत कर रहे हैं। यही वजह है कि, फैंस ‘किस-किसको प्यार करुं 2’ के 12 दिसंबर को रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह मूवी साल 2015 में आई ‘किस-किसको प्यार करुं’ का सिक्वल है। यही कारण है कि, फैंस और मेकर्स को इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights