मनोरंजन

Kapil Sharma ने कहा ‘ईश्वर का साथ है’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के अभिनेता ने बताया कनाडा कैफे फायरिंग से कैसे मिला लाभ

Kapil Sharma: कपिल शर्मा हमेशा अपने कॉमेडी शो के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस समय वह अपनी आगामी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 के कारण सुर्खियों में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। रिलीज के समय, उनके सामने कनाडा में बार-बार होने वाली फायरिंग

Kapil Sharma ने पुलिस के अधिकारों का किया जिक्र

कपिल शर्मा ने कहा, “यह घटना कनाडा में हुई और वहाँ 3 बार फायरिंग हुई। मेरा मानना है कि वहां के कानून में पुलिस के पास इतनी शक्ति नहीं है कि वे इसे नियंत्रित कर सकें, लेकिन जब यह हुआ, हमारा मामला फेडरल स्तर पर उठाया गया। वह आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि ऊपर वाला जो करता है, उसकी हम पूरी कहानी नहीं समझ पाते।”

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग के बाद कनाडा में सख्ती

कपिल शर्मा आगे कहते हैं, “कनाडा में हुई इस घटना के बाद, मुझे बहुत से लोगों से कॉल आए कि पुलिस और सरकार की तरफ से कई नए नियम बन रहे हैं। आगामी दिनों में बदलाव हो सकता है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं वहां होती हैं, लेकिन हमारी घटना के बाद पुलिस और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और कार्रवाई की गई है।”

फायरिंग से कपिल शर्मा को क्या फायदा हुआ

कपिल शर्मा ने आगे कहा, “मैं कभी भी मुंबई या अपने देश में असुरक्षित महसूस नहीं करता। मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं है।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद उनके कैफे की ओपनिंग और भी बड़ी हो गई है, तो उनका मानना है कि ऊपर वाला हमेशा उनका साथ है।

काम की बात करें तो कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 में नजर आ रहे हैं और 12 दिसंबर 2025 को एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, साथ ही उनकी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights