Kangana Ranaut: ‘भाजपा में शामिल हो जाएं..,’ राहुल गांधी को कंगना की यह सलाह क्यों? आखिर किस विवाद में महिला सांसद ने कांग्रेस नेता को किया टारगेट?

Kangana Ranaut: संसद के गलियारों से उभरी एक आवाज आज राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुकी है। राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर एनडीए के तमाम सांसद एकजुट होकर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अपनी आवाज उठाने लगे हैं। कंगना रनौत का नाम भी इसी सूची में शामिल है। बीजेपी की एक महिला सांसद ने राहुल गांधी को टारगेट करते हुए बीजेपी ज्वाइन करने की सलाह दी है। कंगना रनौत ने उन गणमान्य व्यक्तियों से राहुल गांधी को मिलने की अनुमति नहीं मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंडी सांसद ने बड़ा दावा किया है कि देश के लिए राहुल गांधी की भावनाएं काफी संदिग्ध हैं।

राहुल गांधी को सांसद Kangana Ranaut की ये सलाह

बेहिचक होकर अपने विचार रखने वाली मंडी सांसद ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।

कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “ये सरकार के निर्णय हैं। अटल जी पर पूरे देश को गर्व है। वह एक महान देशभक्त थे। लेकिन देश के प्रति राहुल गांधी की भावनाएं संदिग्ध हैं। अंतरराष्ट्रीय साजिशों या देश में दंगों की बात हो, ‘टुकड़े-टुकड़े’ की साजिश इस संदर्भ में काफी संदिग्ध लगती है। अगर राहुल गांधी अपनी तुलना अटल जी से कर रहे हैं, तो मेरे पास उनका एक ही सुझाव है। भाजपा में शामिल हों। भगवान ने आपको जीवन दिया है और आप भी अटल जी बन सकते हैं।” नेता प्रतिपक्ष पर कंगना रनौत का यह पलटवार मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर गहराता सियासी विवाद

सियासी गलियारों में राहुल गांधी का एक बयान जबरदस्त विवाद का स्रोत बन चुका है। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा को लेकर विदेशी डेलिगेशन नई दिल्ली पहुंचा है। परंपरागत रूप से विदेशी डेलिगेशन की मुलाकात राहुल गांधी से होनी चाहिए। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, जिसके चलते नेता प्रतिपक्ष सरकार पर हमलावर हैं। उनका कहना है, “हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि हम विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्रालय अब असुरक्षा के कारण ऐसा नहीं करते हैं।” राहुल गांधी के इसी बयान के चलते सियासी विवाद बढ़ गया है और बीजेपी और कांग्रेस सांसदों की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights