Junior NTR Controversy: TDP MLA की टिप्पणी पर बवाल, Fans ने मांगी माफी

अमरावती, 17 अगस्त।
टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर पर टीडीपी विधायक दग्गुपति वेंकटेश्वर प्रसाद की कथित अपमानजनक टिप्पणी और उनकी फिल्म वार 2 के बहिष्कार की अपील ने विवाद खड़ा कर दिया है।

image-31-1024x576 Junior NTR Controversy: TDP MLA की टिप्पणी पर बवाल, Fans ने मांगी माफी

एनटीआर फैंस ने विधायक के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सार्वजनिक माफी की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर विधायक की आवाज़ सुनाई दे रही है।

image-32 Junior NTR Controversy: TDP MLA की टिप्पणी पर बवाल, Fans ने मांगी माफी

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने विधायक के आवास और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं, प्रसाद ने वीडियो संदेश जारी कर आरोपों से इनकार किया और कहा कि यदि फैंस की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे खेद व्यक्त करते हैं।

इस विवाद पर वाईएसआर कांग्रेस नेता आर.के. रोजा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “राजनीति और फिल्मों को अलग रखना चाहिए। एनटीआर राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ बयानबाज़ी गलत है। उनकी फिल्म का बहिष्कार करना सूरज को हथेली से ढकने जैसा है।”

image-33-1024x576 Junior NTR Controversy: TDP MLA की टिप्पणी पर बवाल, Fans ने मांगी माफी

गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर, टीडीपी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री नंदामुरी तारक रामाराव (एनटीआर) के पोते हैं।

image-34-1024x683 Junior NTR Controversy: TDP MLA की टिप्पणी पर बवाल, Fans ने मांगी माफी

Related Posts

Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights