Junaid Khan की ‘एक दिन’ पर आमिर खान की थू-थू, लोग बोले ‘कम से कम पोस्टर तो छोड़ देते’

Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान महाराजा में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को चौंका चुके हैं, और अब वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस बार उनकी सह-कलाकार हैं साई पल्लवी , जिनकी फिल्म का इंतजार Bollywood के प्रशंसकों ने लंबे समय से किया है, क्योंकि यह उनके करियर की शुरुआत है। इसके लिए फैन्स बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का टीज़र और घोषणा जारी करते हुए इसकी पहली झलक दिखाई है। इसे देखकर कुछ लोग ट्रोल करते हुए ये कह रहे हैं कि कम से कम पोस्टर तो छोड़ देते।

junaid Khan के साथ साई पल्लवी दिखी एक दिन पोस्टर में

एक दिन के पोस्टर में, जुनैद खान और साई पल्लवी बर्फ की पृष्ठभूमि में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें लिखा गया है “एक प्यार एक चांस”, और बताया गया है कि टीज़र कल रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में कहा गया है कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव में प्यार तुम्हें एक दिन अवश्य मिलेगा।

जुनैद खान की एक दिन पर ट्रोलिंग की वजह

Untitled-design-8-1024x683 Junaid Khan की 'एक दिन' पर आमिर खान की थू-थू, लोग बोले 'कम से कम पोस्टर तो छोड़ देते'

जुनैद खान की एक दिन को 2016 की थाई फिल्म “वनडे” का रीमेक बताया जा रहा है, जो 1 मई 2026 को रिलीज हो सकता है। इसे देखकर यूजर्स में नाराज़गी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने “वनडे” के पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि कम से कम पोस्टर तो छोड़ देते, वहीं कुछ लोग पहले ही जुनैद खान की फिल्म को फ्लॉप बताने लगे हैं। दूसरी ओर, साई पल्लवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लोग उत्साहित दिख रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया है कि “एक दिन” सुनील पांडे के निर्देशन में बन रही है, जिसे स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखा है। इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights