Jaya Bachchan चोर बाजार से साड़ी खरीदती हैं! इस बिग बॉस स्टार ने कहा ‘उनकी असलियत तब सामने आएगी…’

Jaya Bachchan: हाल ही में, जया बच्चन मीडिया के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करती नजर आईं, जिससे सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच, बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी ने बेबाकी से बोलते हुए मशहूर एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूज़र्स चौंक गए हैं, क्योंकि जया बच्चन के खिलाफ बेबाकी से बोलने वाले और कोई नहीं, बल्कि हिंदुस्तानी भाऊ हैं। बिग बॉस 13 में अपनी बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर इस प्रतियोगी ने जया बच्चन के बारे में ऐसा कुछ कहा, जो वाकई चौंकाने वाला है।

Jaya Bachchan की साड़ी के बारे में हिंदुस्तानी भाऊ का क्या कहना है

हिंदुस्तानी भाऊ वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं कि “क्या नाम है उसका अमिताभ बच्चन की वाइफ का? जया प्रदा या जया बच्चन! वह खुद चोर बाजार से 150 रुपए की साड़ी पहनती हैं फिर लोगों को गरीब बोलती हैं कि कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं। अरे, ऐसे लोगों के पीछे क्यों जाते हो जहां आपकी इज्जत नहीं मिलती। इन्हें समझना होगा जब आप खुद दिखाना बंद करोगे। आपकी वजह से ही ये लोग आपको देख रहे हैं, वरना इन्हें कोई नहीं जानता। जहां आपको इज्जत नहीं मिलती, वहां मत जाओ।”

हिंदुस्तानी भाऊ ने मीडिया से की खास अपील

इसके साथ, जया बच्चन से हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं, “मैं आप सभी से हाथ जोड़कर कहता हूं, हम जो बने हैं, वह आपकी वजह से बने हैं। अगर हम आपकी इज्जत नहीं करेंगे, तो आपको सोचने की ज़रूरत है कि आखिर आप क्यों जाते हैं। ऐसे लोगों के पीछे मत जाओ, आपने उन्हें बनाया है। अपने मालिक को भेजो।”

जया बच्चन को लेकर विवाद की वजह

गौरतलब है कि जया बच्चन ने हाल ही में पैपराज़ी के बारे में कहा था कि ये लोग जो बाहर टाइट गंदे पैंट पहनकर हाथ में मोबाइल लेकर रहते हैं, उन्हें लगता है कि वे जो चाहे कर सकते हैं, और वे कमेंट पास करते हैं। कहां से आते हैं, किस तरह की शिक्षा है, क्या बैकग्राउंड है, जिसकी वजह से जया बच्चन को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights