Jana Nayagan Trailer पर AI के असर से क्यों मजाक बना, थलापति विजय की 400 करोड़ की अंतिम फिल्म पर मीम्स का आया सैलाब
Jana Nayagan Trailer: तमिल, तेलुगु और हिंदी दर्शकों के बीच थलापति विजय की नई फिल्म ‘जन नायकन‘ का ट्रेलर धूम मचा रहा है। इसे दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है, लेकिन इस बीच यह भी चर्चा का विषय बन गया है। मेकर्स और संपादक की एक गलती उन पर भारी पड़ गई है। थलापति विजय जहां ‘जन नायकन‘ की वजह से ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं ट्रेलर के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। 400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों ने एक गंभीर गलती देखी है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
Jana Nayagan Trailer में थलापति विजय की एआई ने किस तरह करवा दी फजीहत
थलापति विजय का ‘जन नायकन’ ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी दर्शकों को भा रहा था, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें जेमिनी का लोगो दिखाई दे रहा था। इसे देखकर यूजर्स का कहना है कि इस तरह की गलती मेकर्स और संपादकों को नहीं करनी चाहिए थी। जब इस पर बहस शुरू हुई, तो मेकर्स ने इसे सुधारने में देर नहीं की, लेकिन तब तक इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी थी।
थलापति विजय के फैंस ने जन नायकन ट्रेलर को क्यों कहा अन्याय और अपमान
सोशल मीडिया पर विभिन्न प्लेटफार्मों पर इसे शेयर किया जा रहा है, जहां साफ नजर आ रहा है कि कैसे एआई जेमिनी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि यह भी सच है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि थलापति विजय ने पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर काई को इमोशनल कर दिया था। अब इस सब के बीच 400 करोड़ के बजट में बनने वाली उनकी अंतिम फिल्म की गलती को लोग अपमान मान रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह पूरी तरह से अन्याय है, जबकि कुछ लोग इसे रीमेक बताकर ट्रोल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म में विलेन के किरदार में एक बार फिर बॉबी देओल धमाल करने के लिए आ रहे हैं।
