iQOO Z11 Turbo: चीनी ब्रांड आईक्यू एक बार फिर से गेमर्स के लिए एक विशेष स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। इसका नाम आईक्यू जेड11 टर्बो है। इस स्मार्टफोन का टीज़र पहले ही रिलीज़ हो चुका है, लेकिन इसके फीचर्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। टेक मार्केट में इसके कुछ लीक फीचर्स ने यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अल्ट्रासॉनिक डिस्प्ले, 7600mAh बैटरी और एक दमदार प्रोसेसर देने की योजना बना रही है। इसका 100W का चार्जर इसे खास बनाएगा। इस फोन को जनवरी 2026 के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।
iQOO Z11 Turbo के संभावित स्पेसिफिकेशन
आईक्यू जेड11 टर्बो स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 जैसा पावरफुल प्रोसेसर
यह अल्ट्रा थिन और बेहद फ्लेक्सिबल होती है। इसका उपयोग सैमसंग गैलेक्सी S-सीरीज और वीवो जैसे मॉडलों में किया जाता है। खबरों के अनुसार, आईक्यू के इस फोन में 6.59″ 1.5K Flat LTPS OLED डिस्प्ले उपलब्ध हो सकता है। इसके निर्माण में मेटल फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है, जबकि धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68/IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है। साथ ही, सुरक्षा के लिहाज़ से अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद हो सकता है।
आईक्यू जेड11 टर्बो का अनुमानित कैमरा और कीमत
आईक्यू जेड11 टर्बो फोन में फोटोग्राफी के लिए 200MP का Samsung HP5 मेन कैमरा मिलने की संभावना है, साथ में 50 MP का एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी हो सकता है। इस बहुउपयोगी फोन की कीमत कंपनी 30 हजार से कम में लॉन्च कर सकती है।



