iPhone 17e: एप्पल का नया आईफोन ए19 चिप और डायनामिक आइलैंड के साथ आ सकता है, क्या कम कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप प्रदर्शन? जानें लीक की जानकारी।
iPhone 17e: एप्पल ने अपने प्रीमियम और फ्लैगशिप आईफोन के लिए हमेशा सराहना प्राप्त की है। हाल ही में, टेक कंपनी ने आईफोन 16ई मॉडल लॉन्च करके सभी को चौंका दिया। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस कड़ी को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है। आईफोन 17ई जल्द ही शानदार एंट्री कर सकता है। इस फोन के माध्यम से कंपनी एक बार फिर सस्ता आईफोन लॉन्च कर सकती है।
जल्द एंट्री ले सकता है iPhone 17e
हालिया लीक के अनुसार, आने वाला आईफोन 17ई मार्च 2026 तक बाजार में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, यह जानकारी केवल अटकलों पर आधारित है।
कितनी रह सकती है आईफोन 17ई की कीमत
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा है कि आईफोन 17ई की कीमत बजट रेंज में रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका संभावित मूल्य 62650 और 80600 के बीच होने की उम्मीद है।
नए आईफोन में मिल सकती है C1 मॉडेम की सुविधा
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि आईफोन 17ई में ए19 चिप और डायनामिक आइलैंड डिजाइन शामिल किया जाएगा। इसके सामने 18एमपी का सेल्फी कैमरा जोड़ा जाएगा। साथ ही कनेक्टिविटी में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए जाएंगे। आगामी आईफोन में C1 मॉडेम का उपयोग किया जा सकता है, जो कंपनी की इन-हाउस सुरक्षा चिप है, जिससे फोन की सुरक्षा और फीचर्स और बेहतर होने की संभावना है।
| स्पेक्स | आईफोन 17ई की लीक खूबियां |
| चिपसेट | A19 |
| रैम-स्टोरेज | 8GB-128GB |
| डिस्प्ले | 6.5 इंच |
| बैटरी | 4000mAh |
| रियर कैमरा | 48MP |
| सेल्फी कैमरा | 18MP |
धूम मचाएंगे एप्पल इंटेलीजेंस के दमदार फीचर्स
लीक्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि टेक कंपनी ट्रेडिशनल नॉच से हटकर, पहली बार बजट मॉडल में डायनामिक आइलैंड कट-आउट पेश करने की कोशिश कर रही है। इससे लुक को आधुनिक बनाने के साथ-साथ कीमत भी बजट में रखी जा सकेगी। एप्पल इंटेलीजेंस का सपोर्ट भी इसमें शामिल किया जा सकता है, जिसमें ऑन-डिवाइस एआई, फीचर्स, हाईटेक सिरी रिस्पॉन्स और जेनरेटिव राइटिंग टूल्स की सुविधाएं मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
