Ikkis Box Office Collection Day 2: नए साल के मौके पर दिवंगत अभिनेता धमेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हुई थी। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन के पोते अगतस्य नंदा भी हैं। यह उनकी जीवन की पहली थिएटर में प्रदर्शित फिल्म है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध को लेकर फैंस इसे लेकर बेहद उत्सुक थे। सुपरस्टार धमेंद्र के निधन के बाद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार देखने के लिए बेताब थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता ने ‘इक्कीस’ को प्रभावित कर दिया।
Ikkis Box Office Collection Day 2 में भारी गिरावट
‘इक्कीस’ बॉलीवुड फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो मेकर्स और धमेंद्र के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक हैं। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है, लेकिन अभी तक इसकी कुल कमाई 10.50 करोड़ रुपये ही रही है।

देशभक्ति से भरी ‘इक्कीस’ फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यह घटकर 3.50 करोड़ रुपये रह गई। इस गिरावट ने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। धमेंद्र के करियर की यह अंतिम फिल्म है, और उनके जाने के बाद फैंस उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर देखना चाहते थे। लोगों को उम्मीद थी कि श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
धमेंद्र की आखिरी फिल्म पर भारी पड़ी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
‘इक्कीस’ फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा के अलावा जयदीप अहलावत, राहुल देव जैसे प्रमुख कलाकार हैं। फिल्म में 21 वर्ष के एक साहसी भारतीय सैनिक की कहानी दर्शायी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध की कहानी में शहीद हुए उस ‘इक्कीस’ वर्षीय सैनिक की भावनात्मक कहानी देखी जा सकेगी, जो काफी प्रभावशाली है। ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। लेकिन लगभग 1200 करोड़ रुपये कमाने वाली धुरंधर के मुकाबले यह फिल्म टिक नहीं पा रही है। मूवी के कलेक्शन में आई गिरावट का कारण कहीं न कहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है।



