ICC T20 World Cup: एक महीने का समय बचा है, जिसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। हाल के दिनों में क्रिकेट के गलियों में बीसीबी, यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई और आईसीसी चर्चा में बने हुए हैं। आगामी वर्ल्ड कप मैचों में बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत
ICC T20 World Cup मैचों को लेकर बांग्लादेश ने स्पष्ट किया अपना रुख
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल और बांग्लादेश सरकार के युवा और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश अब आईसीसी से अपने टी20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए मनाने का प्रयास करेगा।
बांग्लादेश सरकार के युवा और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, “हम अपने देश की इज्जत या अपने खिलाड़ियों और पत्रकारों की सुरक्षा के बदले टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहते। आईसीसी से हमें जो पत्र मिला है, उसे पढ़ने के बाद हमें लगता है कि बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की सुरक्षा को लेकर भारत में बड़ी चिंता है। बीसीसीआई खुद कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से कह रही है कि, ‘हम इस खिलाड़ी (मुस्तफिजुर रहमान) को सुरक्षा नहीं दे सकते, इसलिए उसे टीम से निकाल दो’। यह एक तरह से मान लेना है कि भारत में सुरक्षा का मुद्दा है।”
उन्होंने कहा, “हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन श्रीलंका में। हम अपनी इस बात पर अडिग हैं। मुझे उम्मीद है कि हम आईसीसी को अपनी चिंताओं के बारे में समझा पाएंगे। आशा है, आईसीसी हमारी चिंताओं को उचित तरीके से सुनेगी।”
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत आएगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम?
वहीं, इससे पहले कई रिपोर्टों में बताया गया था कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैचों में सुरक्षा की चिंता को खारिज करते हुए पूरा भरोसा दिलाया। जय शाह की अगुवाई वाली आईसीसी ने बीसीबी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैचों को खेलना होगा। नहीं तो उसके अंकों को काट लिया जाएगा।
वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैचों को लेकर मिले अल्टीमेटम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गलत बताया। बीसीबी ने स्पष्ट किया कि उसे आईसीसी की ओर से किसी भी तरह का अल्टीमेटम नहीं मिला है। बीसीबी ने कहा कि वह आईसीसी के साथ अभी भी संपर्क में है और मामले की चर्चा जारी है।
क्या पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के मैच भी श्रीलंका में होंगे?
ज्ञात हो कि 7 फरवरी 2026 से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा, जो 8 मार्च 2026 तक चलेगा। इस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव के कारण पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। अब देखना यह होगा कि क्या बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैच भी श्रीलंका में स्थानांतरित होते हैं या नहीं?



