Lifestyle

High Blood Pressure: 150/90 को तेजी से कम करने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं, बिना डॉक्टर या दवा के जान बचा सकते हैं।

High Blood Pressure : अगर बल्ड प्रेशर उच्च हो जाता है, तो स्ट्रोक पड़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 150/90 mmHg के स्तर को काफी खतरनाक माना जाता है। इस स्थिति में धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। यदि किसी का रक्तचाप इस स्तर को पार कर जाए और आस-पास कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न हो, तो डॉक्टर द्वारा सुझाए गए तरीकों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। ये उपाय आपातकालीन स्थिति में काफी उपयोगी होते हैं। सामान्य बीपी का स्तर 120/80 mmHg तक होता है। इससे अधिक या कम जाना मरीज के लिए खतरनाक हो सकता है।

150/90 High Blood Pressure को कैसे करें कंट्रोल

बढ़े हुए बीपी को नियंत्रित करने का एक तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट dradrianhale पर साझा किया गया है। इसमें लिखा है, “3 में से 1 व्यक्ति का रक्तचाप 150/90 या इससे अधिक होता है, जबकि उन्हें यह नहीं पता होता कि यह कितना खतरनाक हो सकता है… लेकिन कुछ सरल प्राकृतिक घरेलू उपायों से इसमें तेजी से सुधार संभव है!”

हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें

यदि बीपी उच्च हो गया है और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो मरीज को गुनगुने पानी से भरी बाल्टी में पैरों को रखना चाहिए। गर्म पानी रक्त वाहिकाओं को खोलता है और तलवों में रक्त प्रवाह को ठीक करता है। गर्म पानी में पैर रखने से बीपी स्तर में सुधार आता है।

एप्पल साइडर विनेगर है उपचार

एप्पल साइडर विनेगर, जिसे सेब का सिरका भी कहा जाता है, का उपयोग वजन कम करने से लेकर संक्रमण से लड़ने में किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के लिए यदि 10 से 15 मिनट तक इसके साथ तलवों की मालिश की जाए, तो यह बीपी को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है? इसे बीपी कम करने का एक प्राकृतिक तरीका माना जाता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए गहरी सांस लें

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर धीरे-धीरे पेट से गहरी सांस लेना और उसे छोड़ना फायदेमंद होता है। अगर सीधे लेटकर या सीधे बैठकर यह प्रक्रिया की जाए तो बढ़े हुए बीपी में राहत मिल सकती है। यह शरीर को काफी आराम देती है और 5 मिनट तक ऐसी सांस लेने से राहत मिल सकती है।

जड़ी-बूटियों का ड्रिंक

लेमन बाम एक जड़ी-बूटी है जिसकी खुशबू नींबू जैसी होती है। इसे वलेरियन रूट और हॉथोर्न (नागफनी की बेरी) के साथ मिलाकर ड्रिंक बनाई जाए तो यह बढ़े हुए बीपी को काफी कम कर सकता है। ये तीनों औषधियां काफी प्रभावशाली मानी जाती हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा जानकारी केवल सामान्य सूचना प्रदान करती है। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए उपायों और दावों को केवल सुझाव के रूप में देखा जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights