Lifestyle

Heart Attack: ये 5 आयुर्वेदिक पेय दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं! हार्ट अटैक से बचने के लिए जरूर आजमाएं।

हार्ट अटैक: हाल के समय में देश और विश्व में हार्ट के मरीज़ों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कई लोगों को चलते-फिरते हार्ट अटैक का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी जान चली जाती है। इस गंभीर बीमारी से बचने के उपायों के बारे में प्रख्यात हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर विमल छाजेड़ जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने 5 देसी और आयुर्वेदिक पेयों के बारे में बताया है। यदि इनका नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो हार्ट के खतरों को कम किया जा सकता है।

डॉक्टर विमल छाजेड़ ने अर्जुन छाल की चाय पीने की सलाह दी

डॉक्टर विमल छाजेड़ हार्ट हेल्थ के लिए अर्जुन छाल की चाय पीने की सलाह देते हैं। अर्जुन की छाल आसानी से उपलब्ध होती है। यदि इसकी चाय बना कर पी जाए, तो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। अर्जुन की चाय शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, साथ ही रक्तचाप को भी नियंत्रित करती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त के संचार को बेहतर बनाते हैं। इसका नियमित सेवन हार्ट अटैक के खतरों को कम करता है।

हार्ट अटैक में अदरक की चाय कारगर होती है

अदरक की चाय भी हार्ट अटैक के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक दवा का काम करती है। यह आंतरिक सूजन को कम करती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है। साथ ही, रक्त का संचार भी सही करती है। अदरक की चाय हार्ट के साथ स्ट्रोक को भी ठीक करने में सहायक है।

वीडियो क्रेडिट: SAAOLHeartCenterIndia

चुकंदर का जूस है एक उत्तम विकल्प

डॉक्टर चुकंदर का जूस पीने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होते हैं, जो दिल की सिकुड़ती नशों को ठीक करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। हार्ट मरीजों के लिए चुकंदर का जूस किसी वरदान से कम नहीं है।

दिल के मरीजों के लिए आंवले का जूस फायदेमंद

आंवले का जूस न केवल आंखों, बालों और त्वचा के लिए, बल्कि हार्ट के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम और विटामिन सी होता है, जिससे यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल को साफ करके रक्त के संचार को बढ़ाता है।

गुड़ल की चाय दिल की बीमारी में कैसे सहायक है?

डॉक्टर विमल छाजेड़ दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को गुड़ल की चाय पीने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि गुड़ल के फूल और उसकी चाय दोनों फायदेमंद होती हैं। इससे रक्तचाप नियंत्रण में रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल सही होता है। इसीलिए गुड़ल के फूल की चाय बनाना एक अच्छा विकल्प है। हाईपर टेंशन के मरीजों के लिए यह एक स्वस्थ ड्रिंक है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए उपायों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी न तो पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights