Health Tips: सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए हम छौंका लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपकी हेल्थ को नुकसान पहुँच सकता है। जी हां, ये बातें डॉक्टर तरंग कृष्ण ने कही हैं, जो आपको चौंका सकती हैं। यदि आप छौंका फ्लेवर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो याद रखें कि इसे कैसे किया जा रहा है, क्योंकि यह आपके लिए स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने वाला भी बन सकता है। क्या आप अपनी सेहत को जोखिम में डालकर सब्जी का छौंका लगा रहे हैं? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।
Health Tips में जानें किस तरह छौंका लगाने से नहीं होगा नुकसान
डॉ. तरंग कृष्ण का कहना है कि जब आप छौंका लगाएं, तो वेंटिलेशन चालू करें। बंद कमरे में छौंका ना लगाएं। अगर आपके घर में चिमनी है, तो उसे ऑन कर दें या एग्जॉस्ट फैन का प्रयोग करें। यदि खिड़कियाँ हैं, तो उन्हें खोलें। समस्याएँ तब होती हैं जब आप बंद कमरे में छौंका लगा रहे हैं जहाँ हवा का प्रवाह नहीं है। इस स्थिति में, आप उन धुओं को अंदर ले जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं।
जरा सी लापरवाही सब्जी बनाने के समय आपके लिए है मुसीबत
डॉक्टर तरंग कृष्ण के इस हेल्थ टिप्स के अनुसार, वेंटिलेशन का खास ख्याल रखना आवश्यक है, क्योंकि यह धुआँ सांस के जरिए आपके अंदर जाता है। यह न केवल फेफड़ों के लिए, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इम्यून सिस्टम पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह आपको परेशानी में डाल सकता है। बंद कमरे में छौंका लगाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए साफ-सफाई के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखें कि आप कब और कहाँ सब्जी बना रहे हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply