Flipkart Black Friday Sale: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 23 नवंबर से 28 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे सेल आयोजित की जा रही है। यहाँ आप विभिन्न प्रकार के महंगे उत्पादों को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यदि आप हाल ही में 9 सितंबर को लॉन्च हुई आईफोन 17 श्रृंखला के किसी मॉडल को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे बेहतर अवसर शायद ही मिलेगा। यहां आईफोन 17 को बेजोड़ डील पर प्राप्त किया जा रहा है। यदि आप फ्लिपकार्ट की सभी शर्तें और नियमों को पूरा करते हैं, तो आप इस फोन को 57400 के एक्सचेंज ऑफर पर बुक कर सकते हैं।
Flipkart Black Friday Sale में सस्ता मिल रहा iPhone 17
ब्लैक फ्राइडे सेल में आपको 512 GB स्टोरेज वाले आईफोन 17 को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। यहां कंपनी पुराने आईफोन पर 57400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

इससे बाद, 102900 रुपये वाला आईफोन 17 आपको केवल 45500 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा, SBI और एक्सिस कार्ड से भुगतान करके 5 प्रतिशत की अतिरिक्त बचत के साथ 4000 रुपये की छूट भी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट नो कोस्ट ईएमआई पर भी इसे खरीदने का विकल्प दे रहा है।
आईफोन 17 के फीचर्स
आईफोन 17 एक शक्तिशाली A19 प्रोसेसर से सुसज्जित फोन है। यह उपयोगकर्ताओं को तेज गति के साथ गेम खेलने और अन्य कार्यों को सुगमता से करने का अनुभव प्रदान करता है। खास बात यह है कि इसमें एप्पल ने अपने एआई एप्पल इंटेलिजेंस को शामिल किया है। इसमें प्रो मॉडल वाली 6.3-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी 3000 निट्स की पीक आउटडोर ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव यूजर को आराम प्रदान करती है। फोटो और वीडियोग्राफी के लिए, इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा और 48MP का मेन कैमरा तथा 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। आईफोन 17 की बैटरी पर एप्पल ने काफी काम किया है, जो 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। साथ ही, इसमें USB-C चार्जर और iOS 26 का ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल है।
आईफोन 17 के स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | आईफोन 17 |
| स्टोरेज | 512 GB की स्टोरेज उपलब्ध है। |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले। |
| कैमरा | 48MP, 48MP और 18MP का फ्रंट कैमरा है। |
| प्रोसेसर | A19 Chip 6 Core प्रोसेसर। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम। |
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए दी गई है। DNP न्यूज़ नेटवर्क या लेखक किसी भी ऑफर, उत्पाद या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। कृपया ध्यान दें कि DNP न्यूज़ नेटवर्क या लेखक किसी भी आर्थिक हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।



